स्वच्छता ही सेवा एवं सम्पूर्णता अभियान समापन 2 अक्टूबर को

गरियाबंद के गांधी मैदान में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
गरियाबंद 01 अक्टूबर 2024। भारत सरकार द्वारा 02 अक्टूबर को जिला स्तर पर स्वच्छता ही सेवा एवं सम्पूर्णता अभियान समापन कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में गरियाबंद के गांधी मैदान में 02 अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्वच्छता ही सेवा एवं सम्पूर्णता अभियान समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू एवं बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव शामिल होंगे। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। साथ ही विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी की जायेगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.