नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता की दिलाई शपथ
नगर को स्वच्छ रखने की अपील की
गरियाबंद 01 अक्टूबर 2024। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ अभियान अंतर्गत जिले 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता शपथ का भव्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपनाने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत देश भर में व्यापक तौर पर किया गया था। इस दौरान कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी घर एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के बारे में जानकारी देना चाहिए। इसके लिए हमें स्वयं जागरूक रहकर अपने घर के समान ही आसपास में साफ सफाई रखना चाहिए। जन-जागरूकता से ही गरियाबंद जिला स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। इसके लिए हमे अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाना होगा।इउन्होंने बच्चों को भी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, अपने घर और आसपास गंदगी न फैलाने की अपील की। मेमन ने कहा घर के सामने कूड़ाकरकट जमा नहीं होने दे, रोजाना घर से निकलने वाले कचड़े को पालिका के वाहन में ही डाले। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ का यह अभियान 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती ‘स्वच्छ भारत दिवस‘ पर पूर्ण होगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों, स्कूली बच्चों को स्वच्छता को अपनाने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, पार्षद आशिफ मेमन, वंशगोपाल सिन्हा, नगर पालिका परिषद के सीएमओ संध्या वर्मा, प्राचार्य दीपक बौद्ध सहित शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मौजूद थे।
