ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग व संबंधित विभाग की योजनाओं के प्रचार हेतु शिविर का आयोजन

महासमुंद 01 अक्टूबर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा समय-सीमा की बैठक में दिये गये निर्देशानुसार पंचायत सचिव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी व ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं समिति प्रबंधक के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतिदिन नवीन किसान क्रेडिट कार्ड बनाने एवं कृषि विभाग व संबंधित विभाग की विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने बताया कि उक्त शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड शिविर में किसानों के क्रेडिट कार्ड के प्रकरण तैयार करने, किसान सम्मान निधि के प्रकरण के अंतर्गत, पी.व्ही.टी.जी., एफ.आर.ए., सेल्फ रजिस्टर्ड फार्मर ई-के.वाई.सी., रबी बीज मांग एवं रबी में ग्रीष्म धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का, रागी का क्षेत्र बढ़ाने हेतु दीर्घ कृषकों से चर्चा करके क्लस्टर में वृद्धि किये जाने हेतु मैदानी अमलो द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं फसल क्षेत्राच्छादन को शत-प्रतिशत करने हेतु धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का एवं रागी जो कम पानी चाहने वाली हो फसल लगाने हेतु कृषको का प्रोत्साहित किया जा रहा है एवं अन्य विभागीय योजनाओं का नियमानुसार लाभ देने हेतु समिति/ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि उक्त शिविर में उपस्थित होकर कृषि विभाग एवं संबंधित विभागों की समस्त योजनाओं का लाभ लेवें।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.