भारतीय सैनिकों का कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने बढ़ाया उत्साह, गूंजी देश भक्ति कविता

कलेक्टर के आग्रह पर किया कविता पाठ
रायपुर, 01 अक्टूबर 2024। सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे आज रायपुर पहुंचे भारतीय सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए हास्य कविता का पाठ किया। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी शामिल हुए और देशभक्ति रंग में रंगने के लिए आजादी को संभाल कर रखेगें, बापू की अमानत है, राखी का रक्षा सूत्र है बेटिंया, टाइगर अभी जिंदा है जैसे कई कविता से शुरूआत की। इसके अलावा उन्होंने कई देशभक्ति कविता सुनाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर श्री दुबे ने भारतीय सेना के जवानों के बारे में कहा कि सेना के जवान भारत के भगवान है। जैसे आदमी विपत्ति में लोग भगवान को याद करते है। वैसे ही सरहद पर किसी प्रकार की परेशानी आती है तो सेना के जवान ही निराकृत करते है। उन्होंने कहा कि भगवान को कोई अभी तक नहीं देखा है। हंसते है तो भगवान की पूजा करते है, और अगर किसी को हंसाते है तो भगवान आपकी पूजा करता है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सेना के जवानों की बलिदानी भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं और हमारे जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। इस दौरान पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ला, नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर, सहित सैकडो की संख्या में सेना के जवान उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.