ट्रक की टक्कर से युवक घायल, अपराध दर्ज
महासमुंद। शहर के मोंगरा क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार 22 नवंबर को सुबह करीब 10.16 बजे ट्रक क्रमांक सीजी-06-एचए -8141 के चालक सुरेश कुमार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीड़ित को टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में विवेचना जारी है।
