गाली-गलौज कर युवक से मारपीट
महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बोरसी में गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 24 नवंबर की रात करीब 10 बजे पीड़ित के साथ विवाद के दौरान आरोपी समीर साहू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
