जशपुर कॉलेज में खाद्य मिलावट पर जागरूकता कार्यक्रम, 185 प्रतिभागियों ने सीखे मिलावट पहचानने के आसान तरीके

जशपुरनगर 19 नवंबर 2026/ राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली, हरियाणा (छप्थ्ज्म्ड.ज्ञ) की 19 सदस्यीय टीम इन दिनों जशपुर जिले के नौ दिवसीय ग्राम गोद कार्यक्रम (टपससंहम ।कवचजपवद च्तवहतंउउम) पर है। टीम का नेतृत्व प्रो. प्रसन्न कुमार जी.वी. और डॉ. अभिमन्यु गौर कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम कलेक्टर रोहित व्यास सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। टीम ने शासकीय आरबीआरएनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र और विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम के पहले दिन टीम ने शासकीय आरबीआरएनईएस पीजी कॉलेज, जशपुर में “खाद्य मिलावट रू जागरूकता एवं जांच के तरीके” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लगभग 185 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा और रोजमर्रा में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के बारे में जानकारी देना था।
कार्यक्रम में केवल भाषण नहीं, बल्कि साधारण रासायनिक परीक्षणों और प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों को मिलावट पहचानना सिखाया गया। टीम ने बताया कि आटा, दाल, बेसन में मिलावट, दूध में स्टार्च, डिटर्जेंट, यूरिया और न्यूट्रलाइजर की जांच, पनीर, घी, शहद, खाद्य तेल में मिलावट के लक्षण, हल्दी और मिर्च पाउडर में कृत्रिम रंग और मेटानिल येलो की पहचान, सरसों के तेल में आर्जीमोन ऑयल की मिलावट और सब्जियों में मिलावट के सामान्य तरीके कैसे पहचानें।
प्रतिभागियों को सैंपल तैयार करने, रसायनों के उपयोग और घर पर ही किए जा सकने वाले प्रारंभिक परीक्षणों के बारे में भी बताया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ये जांचें प्रारंभिक संकेत देती हैं, अंतिम पुष्टि के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच जरूरी है।
कार्यक्रम में मिलावटी भोजन से होने वाले स्वास्थ्य खतरों पर भी विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ लंबे समय तक खाने से पेट, लीवर, किडनी और बच्चों के विकास पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए सुरक्षित भोजन का चुनाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र के साथ डॉ. सरिता निकुंज डॉ. जे. तिर्की डी. आर. राठिया सुश्री एलिन एक्का सहित अन्य प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
आगामी दिनों में टीम मिलेट्स और मिलेट आधारित उत्पादों, महुआ के स्वास्थ्यवर्धक गुणों, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता, प्रशिक्षण एवं लाइसेंसिंग तथा खाद्य सुरक्षा पर जागरूकता और प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित करेगी। टीम कुनकुरी का भी दौरा करेगी, जहां किसानों और स्थानीय प्रतिभागियों को बेकरी उत्पाद बनाने और खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों का मूल्य संवर्धन करना, ग्रामीण कौशल विकसित करना और स्वरोजगार व खाद्य आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.