जिले में आज शाम तक 15 हजार 590 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 नवंबर 2026/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में आज सायं 5.30 बजे तक ऑनलाइन मॉड्यूल में जारी टोकन में से 453 टोकन में 15 हजार 590 क्विंटल 80 किलोग्राम धान की खरीदी की गई है। आगामी तिथि 20 नवम्बर के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल से जिले के 137 उपार्जन केन्द्रों में सायं 5.30 बजे तक किसानों द्वारा 21 हजार 295 क्विंटल 80 किलोग्राम धान विक्रय के लिए 599 टोकन कटवाया गया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.