मृतकों के परिजनों को मिली 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 19 नवम्बर 2026/ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु का शिकार हुए व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुभाग दुर्ग के अंतर्गत इंदिरा चौक वैशाली नगर सुपेला भिलाई निवासी स्व. राकेश देवांगन की घटना 09 सितम्बर 2024 को लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के सामने नाली के पानी में डुबने के कारण मृत्यु, महावीर चौक छावनी तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. दुष्यंत कुमार की घटना 12 मार्च 2020 को दर्री तालाब में नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु और ग्राम बोरई तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. रामचंद यादव की घटना 18 फरवरी 2026 को ग्राम बोरई के शीतला तालाब के पानी में डुबने के कारण मृत्यु हुई है। इसी प्रकार अनुविभाग धमधा के अंतर्गत ग्राम करेली तहसील बोरी जिला दुर्ग निवासी स्व. वेदांत पटेल की घटना 08 जनवरी 2026 को ग्राम करेली घर के सामने खाली मैदान में खेल रहा था, तभी जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हुई है।
कलेक्टर सिंह द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुरूप स्व. राकेश देवांगन के पिता परेटन देवांगन, स्व. दुष्यंत कुमार के माता श्रीमती कौशल्या देशमुख, स्व. रामचंद्र यादव की पत्नी, पुत्र, पुत्री श्रीमती रूपा बाई, जितेन्द्र यादव, दीपक यादव, संतोषी यादव और स्व. वेदांत पटेल के पिता एवं माता तरूण कुमार, श्रीमती भारती पटेल क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.