बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर

– पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से बनेगा विकसित भारत
दुर्ग, 19 नवम्बर 2026/ स्थानीय भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) कॉलेज में आयोजित भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, लोकपरंपराओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महत्व पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान श्री यादव ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय भाषाओं में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के विषय पर आयोजित विशेष परिचर्चा में भी सहभागिता की।
कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी मातृभाषाओं में विज्ञान एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने से ज्ञान-विज्ञान की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक सोच का समन्वय ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मुख्य आधार बनेगा।
इस गरिमामय आयोजन में अकादमी की ओर से प्रोफे. जी. डी. शर्मा, प्रोफे. राणा प्रताप सिंह, प्रोफे. एन. पी. चौबे, वरिष्ठ शिक्षाविद आई. पी. मिश्रा, बीआईटी प्राचार्य डॉ. अनूप मिश्रा, कुलपति डॉ. एन. सी. गौतम, डॉ. स्मिता सेलोट तथा दुर्ग निगम सभापति श्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.