अहिवारा-संडी-मलपुरीकला-गिरहोला मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

13.61 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी 5.50 मीटर डामरीकृत चौड़ी सड़क
दुर्ग, 18 नवंबर 2026/दुर्ग जिले के अंतर्गत अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में अहिवारा-संडी-मलपुरीकला-गिरहोला मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। लोक निर्माण विभाग की इस परियोजना के तहत लगभग 7.60 किलोमीटर लंबे मार्ग का 13.61 रूपए करोड़ की लागत से वर्तमान 3.75 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर 5.50 मीटर डामरीकृत किया जाएगा। विभाग का दायित्व संभाल रहे उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में यह कार्य शुरू हुआ है।
पीडब्ल्यूडी के ई.ई. ए.के. भट्टाचार्य ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है और कृषि तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जाता है। मार्ग के दोनों ओर कृषि आधारित उद्योग विकसित हो रहे हैं, जबकि क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य बड़े वाहनों का उपयोग इसी मार्ग से करते हैं। सड़क कम चौड़ी होने से आवागमन में आ रही परेशानी को लेकर क्षेत्रवासी लंबे समय से चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। मार्ग किनारे स्कूल, ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और स्थानीय बाजार भी स्थित हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी, किसान, व्यापारी और ग्रामीण पहुंचते हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार चौड़ीकरण से यातायात क्षमता बढ़ेगी, वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित होगी तथा कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी। परियोजना से अहिवारा, संडी, मलपुरीकला, डुमर, गोढ़ी, लहंगा, खपरी, सेमरिया, घटियाकला सहित आसपास के कई गांवों के नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजार तक पहुंच आसान होने के साथ व्यापार और रोजगार की संभावनाओं को भी गति मिलने की बात कही जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.