पगडंडियों से पक्की राह तक, पीएम-जनमन की सड़कें बदल रहीं पीवीटीजी बसाहटों की तस्वीर

कोरबा जिले में 27 सड़कों के निर्माण से 29 बसाहटें जुड़ीं, 1,729 लोगों को मिल रहा लाभ; जामभाठा-सोनारी के पहाड़ी कोरवा और पंडो परिवारों के लिए आसान हुआ आवागमन
कोरबा, 15 नवंबर 2026/दुर्गम वनांचलों में बसे विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के परिवारों के लिए पक्की सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और शासन की सुविधाओं तक पहुँचने की नई राह है। कोरबा जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत बनी सड़कें उन बसाहटों को मुख्य मार्गों से जोड़ रही हैं, जहाँ के लोग पहले पथरीली पगडंडियों और कठिन रास्तों से पैदल सफर करने को मजबूर थे।
कोरबा विकासखंड के जामभाठा, सोनारी और आसपास के टोला-पारों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा और पंडो परिवारों के लिए यह बदलाव अब रोजमर्रा की जिंदगी में दिखाई देने लगा है। ग्राम देवपहरी मुख्य मार्ग से इन बसाहटों तक बनी लगभग 3.60 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क ने पहाड़ी और पथरीले क्षेत्र का सफर आसान किया है। पहले बारिश में रास्ते कीचड़ और फिसलन से भर जाते थे। बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना, बच्चों का स्कूल पहुँचना और राशन लाना परिवारों के लिए कठिन काम था। कई बार वाहन गाँव तक नहीं पहुँच पाते थे।
गाँव के पहाड़ी कोरवा परिवार के पन साय बताते हैं कि पहले बारिश के दिनों में बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में बहुत परेशानी होती थी। राशन भी सिर पर रखकर पैदल लाना पड़ता था। अब वाहन घर तक पहुँचने लगे हैं और एम्बुलेंस बुलाना आसान हुआ है। उनके लिए सड़क ने गाँव में नई सुविधा और भरोसा पहुँचाया है।

ग्राम की श्रीमती कुमारी बाई बताती हैं कि पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम हुआ है और शिक्षक भी अब स्कूल तक आसानी से पहुँच पाते हैं। उन्हें लगता है कि सड़क ने गाँव को बाहरी दुनिया और जरूरी सुविधाओं से जोड़ दिया है। हाल ही में कलेक्टर कुणाल दुदावत और अन्य अधिकारियों ने गाँव पहुँचकर सड़क का निरीक्षण किया। इससे ग्रामीणों को यह भरोसा मिला कि उनकी समस्याएँ प्रशासन तक पहुँच रही हैं।
पीएम-जनमन के अंतर्गत जिले में कुल 27 सड़कें, 64.49 किलोमीटर लंबाई में पूरी की गई हैं। इनसे 29 पीवीटीजी बसाहटों की 1,729 आबादी लाभान्वित हो रही है। वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 14 सड़कें 32.65 किलोमीटर और वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 13 सड़कें 31.84 किलोमीटर लंबाई में पूरी हुई हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में इन कार्यों को आगे बढ़ाया गया। कार्यपालन अभियंता सी.एस. कंवर सहित संबंधित विभागीय अमले ने दूरस्थ बसाहटों तक सड़क संपर्क पहुँचाने में योगदान दिया।
कोरबा विकासखंड में नर्मदा रोड से दलदलीपारा तक 0.92 किलोमीटर, मेन रोड से बाघमारा तक 0.90 किलोमीटर, लेमरू देवपहारी रोड से जामभाठा-सोनारी तक 3.60 किलोमीटर और डोकरमना मेन रोड से चिराईझुंझ तक 4.60 किलोमीटर सड़क पूरी हुई है। अमलडीहा रोड से जुनाडीह तक 1.10 किलोमीटर, अमलडीहा से धौराबाड़ी-अमाटीलाख तक 1.43 किलोमीटर और अमलडीहा से करूमौहा तक 1.60 किलोमीटर सड़क बनी है। पतरापाली से पहाड़ी कोरवा बसाहट तक 1 किलोमीटर, चचिया से चिताबुड़ा तक 2 किलोमीटर, बताती से बांसाखार मेन रोड तक कोरवापारा होते हुए 7.80 किलोमीटर तथा मदनपुर से मांझीपारा तक 2.17 किलोमीटर सड़क पूरी की गई है। इनसे दलदली, दलदलीपारा, बाघमारा, झामभाठा, चिराईझुंझ, जुनाडीह, धौराबाड़ी, अमाटीलाख, करूमौहा, पहाड़ी कोरवा बसाहट, चिताबुड़ा, बोकरदा आवासपारा, कोरवापारा, बांसाखार और मांझीपारा-मदनपुर की बसाहटों को लाभ मिल रहा है।
करतला विकासखंड में बोकरदा से आवासपारा और मांझीपारा तक 1.10 किलोमीटर सड़क पूरी हुई है। पाली विकासखंड में शिवपुर से शांतिनगर के बिरहोर मोहल्ले तक 2.45 किलोमीटर तथा डोंगानाला अटल चौक से जंगलपारा तक 2.15 किलोमीटर सड़क बनी है। इसके अलावा बांधाखार से टेढ़ीकुड़ा तक 2.42 किलोमीटर, मेन रोड से जुनापारा तक 2.50 किलोमीटर, ईरफ से मांझगवां-मांझीपारा तक 2.50 किलोमीटर, कोड़ार से मांझीपारा तक 0.60 किलोमीटर और भंडारखोल से खैरबहार तक 1.30 किलोमीटर सड़क पूरी की गई है। इन मार्गों से शांतिनगर, जंगलपारा, टेढ़ीकुड़ा-नुनेरा, जुनापारा, मांझगवां-मांझीपारा, कोड़ार और भंडारखोल की बसाहटों को संपर्क सुविधा मिली है।
पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में कटघोरा-अंबिकापुर रोड से छिबरीपारा तक 2 किलोमीटर और हरदीपारा रोड से मांझीपारा तक 1.75 किलोमीटर सड़क बनाई गई है। बरतराई-बिंझरा रोड से नागरमुड़ा तक 1.50 किलोमीटर, कटघोरा-पसान रोड से कोसकट्टीपारा तक 1.30 किलोमीटर तथा कुटेशरनगोई रोड से अमलडीहा तक 3.70 किलोमीटर सड़क पूरी हुई है। कुटेशरनगोई रोड से नवापारा मांझीपारा तक 2.70 किलोमीटर, लालपुर रोड से खरकापारा और ठिर्रीआमा तक 2.80 किलोमीटर तथा कटघोरा-पसान मेन रोड से केशलपुर तक 6.60 किलोमीटर सड़क बनाई गई है। इनसे छिबरीपारा, मांझीपारा, नागरमुड़ा, कोसकट्टीपारा, अमलडीहा, नवापारा मांझीपारा, खरकापारा, ठिर्रीआमा और गड़ईपारा (झरियापारा) के लोगों को लाभ मिल रहा है।
इन सड़कों से मरीजों को अस्पताल ले जाने, विद्यार्थियों के स्कूल पहुँचने और परिवारों के बाजार तथा अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ने में सुविधा हुई है। प्रशासन और मैदानी अमले के लिए भी दूरस्थ बसाहटों तक पहुँचना आसान हुआ है। इससे शासन की योजनाओं और सेवाओं को पीवीटीजी परिवारों तक पहुँचाने में मदद मिल रही है।
पहाड़ों और जंगलों के बीच बसे इन गाँवों के लिए सड़क विकास की बुनियादी सुविधा तक पहुँच का माध्यम बनी है। जामभाठा और सोनारी के परिवारों के अनुभव बताते हैं कि एक पक्की राह आवागमन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक पहुँच को भी सुगम बना सकती है। जनजाति गौरव पखवाड़े में पीएम-जनमन की यह पहल पीवीटीजी समुदायों के सम्मानजनक और सुविधापूर्ण जीवन की दिशा में बढ़ते कदमों को रेखांकित करती है।
—-

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.