लोहे का धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, गिरफ्तार

सरायपाली। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम राजाडीही निवासी अर्जुन बरिहा (25) को 9 नवंबर की दोपहर करीब 12.34 बजे लोहे का धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराते-धमकाते पाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 200 रुपये कीमत का लोहे का हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 में अपराध दर्ज किया गया है।