बुजुर्ग से मारपीट

खल्लारी। ग्राम अड़ार में 69 वर्षीय बुजुर्ग भुगराम चंद्राकर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मामले में कंकर यादव और हेमलाल के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।