घर में शराब पिलाने की सुविधा दे रहा था आरोपी
पिथौरा। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में पिथौरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 4 रावणभांठा निवासी गिरवर ठाकुर (41) को लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पाया गया। उसके कब्जे से 20 एमएल देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 20 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) में मामला दर्ज किया है।
