बेटे से विवाद का उलाहना देने पहुंचे परिजन से मारपीट

महासमुंद। वार्ड क्रमांक 14 पोटरपारा में बेटे से विवाद को लेकर शिकायत करने पहुंचे परिजन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने घर में शिकायत करने की बात पर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मामले में नितेश यादव, मोहित यादव, छोटू टांडी और नरेश यादव के नाम आरोपियों के रूप में दर्ज हैं। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े