पैसे मांगने के विवाद में युवक पर हमला

कोमाखान। ग्राम किसड़ी में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता तरुण भोई (36 वर्ष) ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने की बात पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े