जुआ फड़ से 5 आरोपी पकड़े, नकदी और ताश जब्त

महासमुंद। दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया में स्कूल के पीछे मैदान में जुआ खेलते पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा। आरोपी रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 5,270 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों में राकेश पटेल (24 वर्ष) सहित चार अन्य शामिल हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।