बेटे को गाली देने से मना किया तो महिला से मारपीट

सरायपाली। वार्ड क्रमांक 4 डोंगरीपारा में महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता संविता यादव के अनुसार आरोपियों ने उसके बेटे को गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मामले में छोटू यादव और अनिल यादव के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े