जुआ खेलते पांच पकड़ाए, 3620 रुपये नकद जब्त
सरायपाली। जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरायपाली पुलिस ने संजय नगर स्थित उड़िया पारा में दबिश देकर पांच लोगों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 3,620 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को दोपहर करीब 12.50 बजे आरोपी रुपये का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती खेल रहे थे। कार्रवाई में बाबूलाल सेन (38) और चंद्रप्रकाश यादव सहित अन्य आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
