गौरा-गौरी चौक में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल भी जब्त

पिथौरा। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और ताश की गड्डी के अलावा चार मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक 9 नवंबर की रात करीब 7 बजे रामसागरपारा स्थित गौरा-गौरी चौक के पास जुआ खेलने की सूचना पर दबिश दी गई। कार्रवाई में चमन चौहान (24) सहित आठ अन्य आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने 2 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और चार मोटरसाइकिल, जिनकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की हैं। इस मामले में अपराध दर्ज किया गया है।