जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 आरोपी पकड़ाए

पिथौरा। अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिथौरा पुलिस ने गौरा-गौरी चौक के पास दबिश देकर नौ लोगों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,640 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को सुबह करीब 8.35 बजे वार्ड क्रमांक 9 स्थित गौरा-गौरी चौक के पास आरोपी ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। आरोपियों में सत्यम निषाद सहित अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।