गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी
खल्लारी। ग्राम तेलीबांधा में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, कुलदीप दीवान की शिकायत पर आरोपी चेतन सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजे हुई घटना के संबंध में खल्लारी पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) में अपराध दर्ज किया है।
