पुरानी बात को लेकर युवक को पीटा
बागबाहरा। पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना वार्ड क्रमांक 7 कर्रापारा की है।
पुलिस के अनुसार, सन्नी इमानवेल (21) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 नवंबर की शाम करीब 5 बजे आरोपियों ने उसके साथ विवाद कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) में अपराध दर्ज किया है।
