पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट
पिथौरा। ग्राम सरगतोरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, ग्राम सरगतोरा निवासी गोपी बरिहा (38) की शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) में अपराध दर्ज किया है।
