चौक पर हो-हल्ला करने से मना किया तो युवक से मारपीट
बागबाहरा। चौक पर हो-हल्ला करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दी।घटना 9 नवंबर की रात करीब 1.30 बजे की बताई गई है। प्रकरण में देवेंद्र साहू और डागेश्वर ठाकुर के नाम सामने आए हैं। बागबाहरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) में मामला दर्ज किया है।
