पानी भरने की बात पर महिला से मारपीट

बागबाहरा। पानी भरने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक ग्राम पतेरापाली निवासी कुलेश्वरी बाई (42) के साथ 9 नवंबर की रात करीब 1.40 बजे घटना हुई। आरोपी गोविंद यादव ने विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की। शिकायत पर बागबाहरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) में अपराध दर्ज किया है।