सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट
सांकरा। सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात को लेकर विवाद में आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना ग्राम अंसुला की है। पुलिस के अनुसार, तुलाराम भोई (18) की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। मामले में सोमेश्वर निषाद सहित अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) में अपराध दर्ज किया गया है।
