पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

बसना। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने युवक का रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर बसना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना ग्राम रसौड़ा की है। पुलिस के मुताबिक मुकेश कुमार बारिक (26) के साथ 9 नवंबर को सुबह करीब 8.17 बजे विवाद हुआ। मामले में पीयूष तांडी सहित अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 126(2), 3(5) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।