कपड़े बदलने को लेकर बवाल, पत्थरबाजी से दुकान का सामान क्षतिग्रस्त
महासमुंद। शहर के विशाल मेगामार्ट में कपड़े बदलने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्थर फेंककर हमला कर दिया। घटना में दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हुआ, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी रोशन टंडन के साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजे हुई घटना में शैलेन्द्र दिवाकर (36), निवासी मौहारीभांठा, की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आरोपियों में सागर एवं उसके अन्य साथी शामिल बताए गए हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) में अपराध दर्ज किया है।
