पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद
सरायपाली। पटाखा फोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, ग्राम मेड़ापाली निवासी परमानंद पटेल (46) के साथ 8 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे घटना हुई। मामले में योगेश पटेल, यशवंत पटेल और प्रकाश पटेल को आरोपी बनाया गया है। सरायपाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) में मामला दर्ज किया है।
