रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, तीन पर अपराध दर्ज
महासमुंद। पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों ने एक युवक को रास्ते में रोककर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। मारपीट में युवक को चोटें आई हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रकरण के अनुसार, बेलसोंडा निवासी युवराज राम (28) के साथ 8 नवंबर की रात करीब 10.30 बजे नीम चौक के पास ग्राम बेलसोंडा में विवाद हुआ। आरोपियों राकेश ध्रुव, पोखन ध्रुव और गौरव देवदास ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। घटना की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 3(5) में अपराध दर्ज किया है।
