घर से 50 हजार रुपये के जेवर चोरी
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार में चोरों ने घर में घुसकर करीब 50 हजार रुपये के सोने के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित शिवेंद्र मिश्रा 35 वर्ष, की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में चार लोगों द्वारा चोरी किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।
