जमीन विवाद में गाली-गलौज और मारपीट, तीन पर केस
महासमुंद। ग्राम मोखना में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता हिरोवती साहू, 60 वर्ष, के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से मारपीट की। शिकायत पर बसना पुलिस ने रसानंद बारिक, रवि बारिक और सुशिला बारिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।
