बरोंडाबाजार में विकास कार्यों की सौगात, विधायक ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन
सीसी रोड, मिनी हाईमास्क लाइट, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र समेत कई कार्यों का शुभारंभ; विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बोले- क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता
बरोंडाबाजार में विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
महासमुंद। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोंडाबाजार में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई विकास कार्यों की सौगात दी।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से हुई। विधायक एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान बरोंडाबाजार एवं परसट्ठी में सीसी रोड और मिनी हाईमास्क लाइट तथा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। वहीं शेड, सीसी रोड, परसट्ठी में मुक्तिधाम प्रतीक्षालय, देवगुड़ी, कृषक मजदूर भवन और पानी टैंकर सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सुविधाओं और सार्वजनिक उपयोग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संकल्प है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जरूरत और मांग के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, मंडल महामंत्री साजन यादव, डॉ. माखन सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, जनपद सदस्य संतोष साहू, निधि लोकेश चंद्राकर, सरपंच लेखराज साहू, उपसरपंच विजय साहू, सोसायटी अध्यक्ष नामदेव साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष त्रिभुवन धीवर, सरपंच रूपा ध्रुव, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र साहू, ग्रामीण मंडल मंत्री प्रेम साहू, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शुभम बाघ, रामेश्वर पटवा सहित पंच लता देवांगन, रूखमणि यादव, संतराम साहू, गुलशन, देवा चक्रधारी, किशोर साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
