मरीजों से सीधे पूछा-इलाज में कोई परेशानी तो नहीं? जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे विधायक सिन्हा

वार्डों का निरीक्षण कर दवाइयों, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
महासमुंद। जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार की स्थिति और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने मरीजों से सीधे पूछा कि इलाज के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है।
उन्होंने मरीजों एवं परिजनों से चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। इसके बाद अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति भी देखी।
विधायक सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। साथ ही मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रितेश गोलछा, मुन्ना साहू, चैनू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े