धड़गांव में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, पांच गिरफ्तार
महासमुंद। ग्राम धड़गांव में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में यशवंत ध्रुव (36), प्रह्लाद निषाद (40), अमर सिंह निषाद (40), ईश्वर ध्रुव (38) और रूपेश निषाद (36) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे थे। मौके से 1730 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। तुमगांव पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
