घर का ताला तोड़कर 45 हजार के जेवर और 40 हजार नकदी चोरी
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित नंद कुमार पोषण, 50 वर्ष, के घर से करीब 45 हजार रुपये के सोने के लॉकेट और 40 हजार रुपये नकद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
