दुकान का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये पार

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारपार में चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये नकद पार कर दिए। पीड़ित राधेश्याम गोवर्धन, 65 वर्ष, की शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

इन्हें भी पढ़े