18 वर्षीय सरिता पटेल लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ूना की 18 वर्षीय सरिता पटेल घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों के अनुसार 27 अक्टूबर की रात से उसका पता नहीं चला। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
