अवैध शराब बेचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसागर पारा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 4500 एमएल देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2000 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया है।