महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपलीपाली में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर एवं खेत में अवैध रूप से 20 हजार एमएल महुआ शराब रखी मिली, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपए है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।