तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक पर केस
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के घटपारा-एनएच-53 मार्ग पर कार चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार कार चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार क्रमांक सीजी-13 सी-7877 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
