चंदे की बात पर भड़के आरोपी, हाथ-मुक्का से पीटने का आरोप
महासमुंद। तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकोनी में दुर्गा चंदा की बात को लेकर विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिला से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की। मामले में लखन डड़सेना, बालेश डड़सेना और अजय डड़सेना समेत आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
