राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर को

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि
बिलासपुर, 9 अक्टूबर 2026/26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह 10 अक्टूबर को सवेरे 10.30 बजे स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में आयोजित होगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह में विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
गौरतलब है कि बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के 571 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की तीरंदाजी, 19 वर्ष आयु वर्ग की हॉकी और 19 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी के मुकाबले बहतराई के एस्ट्रोटर्फ, इंडोर स्टेडियम और तीरंदाजी मैदान में खेले गये।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.