जब्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण

बिलासपुर, 9 अक्टूबर 2026/जिले के थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थों का नष्टीकरण जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुधा बॉयो पावर प्राईवेट लिमिटेड मोहतराई के भट्ठी में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम से नष्टकर किया गया। नष्ट किये गए मादक पदार्थों में गांजा 302.642 किग्रा, सीरप 1989 नग, ब्राउन शुगर 2.9 ग्राम, इंजेक्शन एम्पुल 9641 नग, चरस 9.38 ग्राम, कैप्सूल 248 नग, टेबलेट 11610 नग शामिल है। इस दौरान ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेेल, सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी व पंचान की उपस्थिति रही।