कलेक्टर कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र
स्व. राजस्व निरीक्षक रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर मिली नियुक्ति
कोरबा, 06 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शासकीय दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
स्वर्गीय रविन्द्र कुमार जायसवाल तहसील कार्यालय दर्री में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। शासकीय सेवा के दौरान 30 मई 2026 को उनका निधन हो गया था। उनके आश्रित परिवार को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप विभागीय छानबीन और चयन समिति की अनुशंसा के बाद राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी प्रशिक्षण के लिए योग्य पाया गया। नियुक्ति आदेश के अनुसार राहुल कुमार जायसवाल को नियमानुसार पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद शासन के निर्देशों के अनुसार पटवारी पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी। नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन है।
