झलप के होटल से 20 पौवा देशी शराब जब्त

महासमुंद। नेशनल हाईवे-53 के किनारे ग्राम झलप स्थित एक होटल से पटेवा पुलिस ने 20 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस के मुताबिक श्यामनगर वार्ड-10 निवासी पुरानिक यादव (45) के कब्जे से शराब के साथ बिक्री की रकम 320 रुपए बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 20 पौवा बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े