विवाद के बाद युवक से गाली-गलौज, डंडे से पीटा

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पैकिन में विवाद के बाद एक युवक के साथ डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पैकिन निवासी किशन पटेल (19) 14 सितंबर की शाम करीब 7.30 बजे अपने घर के सामने दोस्त शोभित भोई और महेश बरिहा के साथ खड़ा था। इसी दौरान गांव का कुलमणि वहां पहुंचा और किशन के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुलमणि ने गाली-गलौज करते हुए किशन पटेल के साथ डंडे से मारपीट की। रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े