सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए। पुलिस ने मकान मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोरिंग निवासी छोटूराम साहू ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को वह अपने नए मकान में ताला लगाकर मंडी के सामने स्थित पुराने घर चला गया था। 15 सितंबर की सुबह वापस लौटने पर नए मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी और अन्य सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला।
चोर दो नग चांदी के हाफ करधन, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए, दो नग चांदी की बिछिया 2 हजार रुपए, बच्चे का चांदी का करधन 1500 रुपए, एक पायल 2 हजार रुपए और एक चांदी का सिक्का करीब 1 हजार रुपए कीमत का ले गए। इसके अलावा गुल्लक और पर्स में रखे 2500 रुपए नकद भी गायब मिले। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
